Modi government Changed On Sugar import Rules: चीनी के बढ़ते दामों से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। चीनी पिछले 20 दिन में 19 रुपये महंगी हो चुकी है। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने चीनी के आयात से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसका उद्देश्य चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकना है। मोदी सरकार ने कच्ची चीनी के आयात पर नियम बदला है। अब TRQ यानी (टैरिफ रेट कोटा) के तहत आयात की गई कच्ची चीनी को तय तारीख तक बेचने की जगह हर खेप के लिए अलग-अलग समय सीमा होगी।
बता दें कि पिछले एक महीने में चीनी की कीमत करीब 29% बढ़कर ₹48 से ₹63 प्रति किलो तक पहुंच गई है। ISMA अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर के अनुसार, मौसम संबंधी समस्याओं से उत्पादन प्रभावित हुआ, जबकि सट्टेबाजी और जमाखोरी ने कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बनाया। हालांकि, आगामी त्योहारी सीजन की मांग पूरी करने के लिए देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
अब चीनी की कीमतों में अचानक आए तेज उछाल के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इसके आयात से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने कच्ची चीनी के आयात नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत चीनी की जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने 2 महीने के भीतर रिफाइनिंग और बिक्री अनिवार्य कर दी है। पहले इसके लिए 31 अक्टूबर 2026 की एक तय अंतिम तारीख थी। बता दें कि मोदी सरकार ने 10 लाख MT रॉ शुगर के TRQ आयात से जुड़े नियम बदले हैं।
भारत के पास अभी कितना स्टॉक
चीनी के बढ़ते दामों को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार उत्पादन में कमी को लेकर चिंतित है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक गन्ने की फसल पर अल नीनो की परिस्थितियों का भी असर पड़ा है। देश में सालाना चीनी की जरूरत करीब 280 लाख टन है। जबकि भारत के पास 20-25 लाख टन से अधिक का अतिरिक्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने बताया कि इसके चलते सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कृषि उत्पादन खासकर चीनी के उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है।
महीनेभर में इतनी महंगी हुई चीनी
सरकारी आंकड़ों को देखें, तो सोमवार को अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 63.05 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जो एक महीने पहले के 48.73 रुपये प्रति किलोग्राम से 29 फीसदी अधिक है। अधिकतम खुदरा मूल्य 75 रुपये प्रति किलोग्राम था। महज 7 से दस दिनों में 47-48 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


