TMC Rebel MLA Kasem Siddiqui Ghar Wapsi: बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी से हाथों मिली करारी शिकस्त के लगभग 3 महीने बाद टीएमसी चीफ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए राहत वाली खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के बागी विधायक की ‘घर वापसी’ हुई है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) के बागी विधायक कासिम सिद्दीकी ने ममता बनर्जी के गुट में वापसी की है। कासिम सिद्दीकी दीदी के खेमे में लौट आए हैं। कासिम ने कहा कि वो अब दीदी के साथ रहेंगे। कासिम सिद्दीकी नाम नॉर्थ 24 परगना के अमदंगा से टीएमसी विधायक हैं।

बता दें कि बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी दो गुट में टू़ट गई थी। कासिम सिद्दीकी भी बागी होकर विपक्षी नेता ऋतब्रता बनर्जी के गुट में शामिल हुए थे। हालांकि अब उन्होंने फिर से ममता बनर्जी के खेमे में लौटने की घोषणा की है।

ममता गुट में वापसी के बाद कासिम सिद्दीकी ने कहा कि वो दीदी के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। ऋतब्रता बनर्जी पर छलने का आरोप लगाते हुए कासिम ने कहा कि उन्हें कहा गया था कि यह गुट बनर्जी के नेतृत्व में चलेगा। हालांकि बाद में उन्हें समझ में आया कि इसके कामकाज में ‘दीदी’ का कोई जिक्र नहीं था। हमें डॉक्यूमेंट पर साइन करने के लिए कहा गया था और यह भी बताया गया था कि साइन दीदी तक पहुंच जाएंगे। जब हम वहां गए तो दीदी का कोई जिक्र ही नहीं था। वह मेरी दीदी हैं। ऋतब्रता कौन हैं? मैं दीदी को जानता हूं।

हम दीदी के साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे

कासिम सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने (ऋतब्रता) कहा था कि दीदी हमसे ऊपर होंगी। उन्होंने यह बात सभी से कही थी इसलिए जब दीदी नहीं होंगी, तो मैं भी नहीं रहूंगा। दीदी हमारे लिए सब कुछ हैं। हमने उनकी तस्वीर के साथ वोट मांगे और लोगों ने उन्हें देखकर ही हमें वोट दिया इसलिए हम दीदी के साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

पिछले साल TMC में शामिल हुए थे कासिम

बता दें कि कासिम सिद्दीकी को ‘पीरजादा’ के नाम से जाना जाता है। वे हुगली के फुरफुरा शरीफ दरगाह से आते हैं और मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों में काफी प्रभाव रखते हैं। वे पिछले साल टीएमसी में शामिल हुए थे और बाद में पार्टी के महासचिव बनाए गए। पार्टी ने उन्हें अमदंगा से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m