भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग के लिए IRCTC 15 जुलाई 2026 से अपनी वेबसाइट का नया और आधुनिक वर्जन लॉन्च करने जा रहा है. ट्रेन टिकट बुक करना अब बेहद आसान हो गया है. IRCTC की नईवेबसाइट का बीटा वर्जन आज रात 9 बजे लॉन्च किया जा रहा है. रेलवे ने नई IRCTC वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है. अब आप बिना किसी बेवजह के कैप्चा या पॉप-अप के अपनी सीट जल्दी से बुक कर सकेंगे.

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी का हल निकालते हुए अब कम स्टेप्स में फास्ट चेकआउट से अपना सीट रिजर्व कर पाएंगे.

अक्सर ऐसा देखा गया है कि ट्रेन की टिकट बुक करते समय बार-बार ‘कैप्चा’ भरने और वेबसाइट के धीमेपन के कारण यात्रियों को बहुत ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था. IRCTC आज रात 9 बजे अपनी वेबसाइट का नया ‘बीटा वर्जन’ लॉन्च करने जा रहा है.

यात्री इस नई सुविधा का लाभ सीधे https://www.irctc.co.in/eticket/ लिंक पर जाकर ले सकते है. इसके अलावा, मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर भी इस नए बीटा वर्जन का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है.

IRCTC 15 जुलाई से इस नए पोर्टल के माध्यम से प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक करने में सक्षम होगा, जिससे बुकिंग प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी. नई वेबसाइट को खासतौर पर आम आदमी के समय को बचाने के लिए डिजाइन किया गया है.

आपको बताते चले कि इस नए पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्पीड. पहले जहां एक मिनट में केवल 32,000 टिकट ही बुक होता था वहीं, अब इस नए वेबसाइट पर एक मिनट में 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट कर दिया गया है. इसके साथ ही टिकट बुक करते समय ही यात्रियों को अपनी पसंद की बर्थ या सीट चुनने का स्पष्ट विकल्प मिलेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m