ईरान-अमेरिका जंग के बीच चीन पर पाकिस्तान के रास्ते ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर भेजने का आरोप लगा है. अगर यह डील पूरी होती है, तो US और इजरायल के साथ युद्ध के बाद ईरान की एयर डिफेंस क्षमता को बड़ा सहारा मिल सकता है. हालांकि, चीन ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इस अहम खबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भारी हैरानी जताई है.

US प्रेसीडेंट से जब इस पर सवाल पूछा गया तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन, ईरान को हथियार देता है तो उन्हें निराशा होगी. 

अमेरिका और इजरायल के साथ कई महीनों तक चले संघर्ष के बाद ईरान अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने में जुट गया है. जिसे लेकर ईरान ने चीन से 400 मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) खरीदने का समझौता किया है. एक जानकारी के अनुसार, जानकारी के मुताबिक चीन ने पाकिस्तान के गुप्त रास्ते से ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर की भारी सप्लाई की है.

रिपोर्ट में यह बहुत ही बड़ा दावा किया गया है कि चीन इस युद्ध में खुलकर ईरान की मदद कर रहा है. इस डील की कीमत 6 से 7 करोड़ डॉलर बताई जा रही है.

पाकिस्तान के जरिए चीन से ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर मिलने की खबरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में बयान दिया. उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भरोसा दिलाया था कि चीनी सरकार तेहरान को हथियार नहीं बेचेगी. 

ट्रंप ने कहा कि दुनिया में ऐसी चीजें होती रहती हैं लेकिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनसे एक वादा किया था कि वे इस पूरे मामले में बिल्कुल भी शामिल नहीं होंगे. वह जानते हैं कि अगर ऐसा हुआ तो मुझे बहुत निराशा होगी.

चीन की इस कथित मदद की खबरों से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर भीषण जवाबी हमले की बहुत ही कड़ी धमकी दी है. हथियार सप्लाई के अलावा ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बड़ी रेस को लेकर भी चीन पर अपना कड़ा निशाना साधते हुए कहा है कि AI तकनीक के मामले में अमेरिका आज चीन से काफी ज्यादा आगे निकल चुका है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m