अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार 28 जुलाई 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने पहुंचे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ 90 मिनट से अधिक समय तक निजी बैठक की. इजरायली मीडिया के अनुसार नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ईरान के बारे में नई खुफिया जानकारी साझा की.
इस दौरान ईरान के खिलाफ रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में तीन ऑप्शंस पर विचार किया गया. इस दौरान दोनों के बीच युद्ध समेत कई मसलों पर बातचीत हुई.
राष्ट्रपति ट्रंप और नेतन्याहू के बीच व्हाइट हाउस में लंबी मीटिंग चली. यह बैठक ऐसे समय में हुई जब अमेरिका स्थायी युद्धविराम को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है. फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद यह नेतन्याहू और ट्रंप के बीच आमने-सामने की पहली बातचीत है.
इजरायली मीडिया के मुताबिक, नेतन्याहू का मानना है कि इजरायल को ईरान के खिलाफ एक बार फिर से आक्रामक हमला करना पड़ सकता है. नेतन्याहू का मानना है कि ईरान पर दोबारा हमला करना ही आखिरी विकल्प है. इजरायल अब उन जगहों को टारगेट करेगा, जहां अभी तक एक बार भी अटैक नहीं किया गया है.
इजरायल के एक अधिकारी के अनुसार, इजरायल ने वॉशिंगटन को केवल अपना आकलन बताया है, लेकिन ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए अमेरिका पर सक्रिय रूप से दबाव नहीं बनाया है.
इजरायली अधिकारी के मुताबिक, नेतन्याहू को संदेह है कि तेहरान ऐसा समझौता स्वीकार करेगा, जो उसकी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोक सके. राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है. हम उन पर दबाव नहीं डाल रहे हैं.
मंगलवार को हुई यह उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय में हुई, जब ट्रंप एक तरफ तेहरान के साथ बातचीत की कोशिश जारी रखे हुए हैं और दूसरी ओर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की तैयारियां भी चल रही हैं.
यह बैठक ओवल ऑफिस में बंद दरवाजों के पीछे हुई, पत्रकारों को अंदर आने की अनुमति नहीं थी और इसके बाद कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं हुई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


