पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्लामाबाद में होने वाले 2027 के SCO शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि मेजबान होने के कारण वह सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को औपचारिक निमंत्रण भेजेगा. इसे लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने जानकारी दी. हालांकि, पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे पर अभी तस्वीर साफ नहीं है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मेजबान देश के नाते SCO प्रोटोकॉल के तहत भारत सहित सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा जाएगा.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साल 2027 में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन पीएम मोदी शिरकत करेंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस है. हालांकि इस बीच पाकिस्तान ने बड़ा दावा किया है कि अगले साल इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेज सकता है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि SCO के सभी सदस्य देशों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा. पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि SCO की प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत मेजबान देश के लिए सभी सदस्य देशों को आमंत्रित करना उसका दायित्व है.
SCO शिखर सम्मेलन एक प्रमुख वार्षिक अंतरराष्ट्रीय मंच है. इसमें चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और ईरान के अलावा बेलारूस भी शामिल है. हालांकि, कई बार सदस्य देश की ओर से दूसरे मंत्री, अधिकारी भी शिरकत करते रहे हैं.
भारत ने पाकिस्तान में आयोजित होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है. SCO का पूरा नाम शंघाई सहयोग संगठन है. SCO की स्थापना 15 जून 2001 को की गई थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और व्यापार को बढ़ावा देना है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


