Israel On Al-Aqsa Mosque: अल-अक्सा मस्जिद यरूशलम (Jerusalem) के पुराने शहर (ओल्ड सिटी) में स्थित इस्लाम (Islam) का तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। इसे ‘हरम अल-शरीफ’ (Haram al-Sharif) भी कहा जाता है। मक्का और मदीना के बाद मुसलमानों (Muslim)के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण इबादतगाह है। अब मुसलमानों की तीसरी सबसे पवित्र मस्जिद पर इजराइल (Israel) ने नई चाल चली है। इजराइली सेना (Israel Army) ने अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजरायल ने इस्लामिक वक्फ से जुड़ी चार अहम इमारतों को खाली करा दिया है। इजराइल ने सुरक्षा के नाम पर की गई यह कार्रवाई की है।
फिलिस्तीनी निगरानी संगठन अल-कुद्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन ने इजराइल पर आरोप लगाया कि ने मस्जिद परिसर के भीतर मौजूद चार महत्वपूर्ण इमारतों को खाली करा दिया है। ये सभी इमारतें जॉर्डन समर्थित इस्लामिक वक्फ के प्रशासनिक और धार्मिक कामों के लिए इस्तेमाल की जाती थीं। सुरक्षा के नाम पर की गई यह कार्रवाई अल-अक्सा पर नियंत्रण बढ़ाने और जॉर्डन समर्थित वक्फ की भूमिका कमजोर करने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है।
संगठन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में इजरायली बलों ने इन परिसरों पर छापे मारे, उनके ताले तोड़ दिए और नए ताले लगाने की इजाजत भी नहीं दी। इसके बाद इन इमारतों को खुला छोड़ दिया गया और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने से रोक दिया गया। खाली कराए गए चार परिसरों में इमाम अल-गजाली गुम्बद, दार अल-हदीस अल-शरीफ, कुब्बत सुलेमान और कुब्बत मूसा शामिल हैं। ये चारों इमारतें अल-अक्सा परिसर के चार अलग-अलग कोनों में स्थित है।
मस्जिद कंपाउंड को क्यों खाली करा रहा इजरायल?
बता दें किकरीब 1.44 लाख वर्ग मीटर में फैला अल-अक्सा परिसर पूर्वी यरुशलम के पुराने शहर में स्थित है. यहां मस्जिदों, मदरसों, प्रार्थना स्थलों, गुंबदों और ऐतिहासिक संरचनाओं का विशाल समूह मौजूद है। 1967 में पूर्वी यरुशलम पर कब्जे के बाद से इस जिम्मेदारी को जॉर्डन द्वारा नियुक्त यरुशलम इस्लामिक वक्फ निभाता रहा है। हालांकि हाल के वर्षों में वक्फ अधिकारियों ने कई बार आरोप लगाया है कि इजरायली प्रतिबंधों की वजह से कर्मचारियों के लिए परिसर में प्रवेश करना और नियमित मरम्मत के काम करना मुश्किल होता जा रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

