चंकी बाजेपयी, इंदौर। छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले और अब उसके बाद में राजनीतिक और ज्यादा गर्म गई है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अर्बन नक्सली का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा हम देश जोड़ने वाले लोगों है देश तोड़ने वाले लोग नहीं है।

यहां प्रजातंत्र काफी मजबूत

इंदौर में विधानसभा एक में सात करोड़ रुपए के विकासशील कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश वर्गीय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि देश में राहुल गांधी जिस तरीके से छात्रों की गूंज, और वामपंथी साथ में अर्बन नक्सली की तरह काम कर रहे हैं उससे कुछ नहीं होने वाला क्योंकि भारत में लोकतंत्र की जड़े इतनी मजबूत है कि वह कभी सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए श्रीलंका में जैसा हुआ बांग्लादेश में हुआ यह सब भारत में भी हो लेकिन यहां पर यह सफल नहीं हो पाएंगे क्योंकि यहां प्रजातंत्र काफी मजबूत है।

जहां जहां छात्रों की गूंज वहां वहां कांग्रेस साफ

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा पंजाब में छात्रों की गूंज हुई वहां पर कांग्रेस का सफाई हो गया। कोटा में छात्रों की गूंज की इमेज हुई जहां पर भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम बन गई। दिल्ली के अंदर दावा किया था कि एक लाख रजिस्ट्रेशन हुआ है और हमें समर्थन देने के लिए लाखों छात्र आ रहे हैं वहां पर भी छात्र संघ चुनाव में पहली बार एनएसयूआई का इतना खराब रिजल्ट आया कि एक निर्दलीय जीता और एबीवीपी की जीत हुई है। यह केवल झूठ की गूंज है इसलिए दिल्ली की हार से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। अंधभक्त को लेकर मंत्री ने कहा कि वह केवल नेगेटिव चलते हैं अंधभक्त क्या होता है देशभक्त होना अति आवश्यक है।

यह उन वामपंथियों को तमाचा

भारत तेरे टुकड़े होंगे यह उन वामपंथियों को तमाचा है वही मां का अपमान करना अक्षम अपराध है उसे माफ नहीं किया जा सकता। मां किसी की भी हो वह हमेशा सम्मान नहीं जनक होती है। राहुल गांधी के सामने एक व्यक्ति मिमिक्री कर रहा था और माता जी का अपमान कर रहा था या बर्दाश्त करने वाला दृश्य नहीं है कोई भी व्यक्तियों इसे माफ नहीं कर सकता मैं राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर निंदा करता हूं वह लोगों को इकट्ठा करने के लिए रैपर बुला रहे हैं लाफ्टर शो के लोगों को बुला रहे हैं। साथी उन्होंने कहा कि उन्होंने नेतृत्व क्षमता नहीं है इस तरीके के घटिया कार्यक्रम कर देश में नेगेटिव मिल रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m