कुमार इंदर, जबलपुर। दशहरे से एक दिन पहले संस्कारधानी जबलपुर में 75 फीट के रावण का दहन किया गया। रावण और कुंभकरण के करीब 75 फीट के विशालकाय पुतले धू-धू कर जले। आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान गौरीघाट में रावण का विशालकाय पुतला जलाया गया। 

यहां भव्यता के साथ 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव मनाया गया। असत्य पर सत्य की इस जीत के पर्व विजयादशमी के हजारों लोग साक्षी बने। इस दौरान प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह हनुमान की तरह राम के पात्र को कंधे पर बैठाकर मैदान में घूमे।  

बता दें कि हर साल विजयदशमी की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक पंजाबी दशहरे का आयोजन किया जाता है। सतरंगी आतिशबाजी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह पूर्व वित्तमंत्री तरुण भनोत सहित राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीक शामिल हुईं। साथ ही साधु संतों के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहे।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m