कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के पाटन में अचानक सेब से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही सेब लूटने वालों की होड़ मच गई। जैसे इस बात की जानकारी पाटन पुलिस को लगी वह मौके पर पहुंचकर सबसे पहले सेब लूटने वाले को खदेड़ा। इसके बाद ट्रक का रेस्क्यू कराया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि ट्रक दमोह तरफ से सेब फल लेकर जबलपुर में किसी व्यापारी के यहां जा रहा था। तभी पाटन में शनि मंदिर के पास अचानक पलट गया। ट्रक पलटते ही ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन मौके पर सेब लूटने वालों की भीड़ जमा हो गई। जिसके हाथ में जो भी लगा उसी में से फल लेकर लोग इधर-उधर भागने लगे।

ये भी पढ़ें: नर्मदा नदी में बहे पिता-पुत्रः हादसे के 2 दिन बाद पिता का शव बरामद, 10 साल के मासूम की तलाश जारी

वहीं इस मामले की सूचना पाटन पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद सेब फल लूटने वालों को वहां से खदेड़ा गया। बाद में दूसरा ट्रक बुलवाकर सेवफल को उसमें लदवाया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m