जबलपुर। बरगी डैम में क्रूज डूबने से 9 सैलानियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से जुड़े कई तस्वीरों ने आम जनों से लेकर मंत्री की आखें नम कर दी। इस बीच हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग पानी में उफनती लहरों के बीच मस्ती करते नजर आए। लेकिन इस दौरान उनके अंदर एक खौफ भी था, जिसका अंदाजा एक सैलानी के वीडियो से साफ समझ आ रहा है।

यह भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 शव बरामद: 22 लोगों की बची जान, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी…

हिचकोले खा रहा था क्रूज

दरअसल, क्रूज के पलटने से पहले सैलानियों ने कुछ वीडियो बनाए थे जो अब सामने आए हैं। इनमें कई लोग मौज-मस्ती करते नजर आए। इस बीच एक वह पल भी कैमरे में कैद हुआ जो हादसे की चेतावनी दे रहा था। पानी में चल रहा क्रूज तूफ़ान की वजह से हिचकोले खा रहा था। साथ ही पानी क्रूज के अंदर तक आ रहा था, जिससे कुछ लोगों में खौफ तो था लेकिन एक उम्मीद यह भी थी कि ”सब ठीक है, हम सेफ हैं।’ 

यह भी पढ़ें: मरते-मरते भी नहीं छोड़ी ममता: सीने से लिपटी मिली मां और मासूम की लाश, क्रूज हादसे से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर

मौज, मस्ती और मौत का खौफ

शख्स ने वीडियो बनाते हुए कहा, ‘बहुत खतरनाक वेव के साथ… हमारी नाव पूरी डोल रही है।’ इस बीच पीछे से एक महिला ने कंपकंपाती आवाज में कुछ कहा लेकिन आदमी ने उसे यह कहते हुए सांत्वना दी कि कुछ नहीं हो रहा है। 

चेहरे पर हंसी, मन में बैचेनी

वहीं दूसरे वीडियो में कुछ लोग हंसते-मुस्कुराते हुए मौसम के मजे लेकर इस पल को जीते नजर आए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुछ पल में ही हंसते हुए चेहरे एक लाश बन जाएंगे। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि मौसम लगातार बिगड़ रहा था और क्रूज हिचकोले खा रहा था। तीसरे वीडियो में इन हिचकोलों की वजह से लोग कुछ डरे-सहमे हुए भी दिखाई दिए, जैसे उनके मन में कोई अनहोनी होने खौफ था। इन सबके बावजूद क्रूज को किनारे पर नहीं ले जाया गया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m