कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सीबीआई ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के चलते यह कार्रवाई की गई है। CBI जांच में अधिकारी के पास 156 गुना अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2023 में अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। यह मामला दामोह नाका स्थित फैक्ट्री से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच में करोड़ों की संपत्ति और लेन-देन के सबूत मिले है। फिलहाल सीबीआई अब संपत्ति की विस्तृत जांच और कार्रवाई में जुटी है।
खबर अपडेट की जा रही है…

