इंदर कुमार, जबलपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित ‘हिंदू राष्ट्र यात्रा’ को लेकर सियासत गरमा गई है। आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को पूरी तरह असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा इस यात्रा को अनुमति दी जाती है, तो उनकी पार्टी इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि पूरे मध्य प्रदेश में ‘बहुजन राष्ट्र यात्रा’ निकालेगी।
ये भी पढ़ें: MP बीजेपी में बड़े बदलाव की आहट! नए सिरे से आकार लेगा कोर ग्रुप; बंद कमरे में दिग्गजों को दो टूक- ‘परिवारवाद-गुटबाजी अब नहीं चलेगी’
“धीरेंद्र शास्त्री फैला रहे अंधविश्वास, बीजेपी के एजेंट की तरह कर रहे काम”
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए दामोदर यादव ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे कथावाचक जादू-टोना दिखाकर समाज में पाखंड और अंधविश्वास फैला रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री धर्म की आड़ में पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर कसा तंज: “सिर्फ फोटो खिंचवाने न आएं”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी बालाघाट दौरे पर भी दामोदर यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को केवल फोटो खिंचवाने के लिए मध्य प्रदेश नहीं आना चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर जनता और बहुजन समाज के मुद्दों को गंभीरता से उठाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा की बीजेपी कोर कमेटी बैठक से गैरमौजूदगी पर गरमाई सियासत, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव और रेखा वर्मा ने दी सफाई
एमपी-यूपी में लड़ेगी आजाद समाज पार्टी
राजनीतिक रणनीति को लेकर दामोदर यादव ने स्पष्ट किया कि आजाद समाज पार्टी आने वाले सभी चुनावों में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आगामी सभी चुनावों में आजाद समाज पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

