कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू ने छापेमार कार्रवाई की है। EOW ने मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में दबिश दी है। जहां 25 हजार की रिश्वत लेते दो आधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पेमेंट रिलीज करने के नाम पर घूस मांगी थी। फिलहाल जांच पड़ताल और पूछताछ जारी है।

जबलपुर में स्थित मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब EOW ने दबिश दी। टीम ने SE सिविल डिस्ट्रीब्यूशन सर्किल ऑफिस में छापा मारा। जहां एडिशनल चीफ इंजीनियर प्रहलाद मर्सकोले और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर चंद्र शेखर मेहरा को 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर पर बवाल: हरदा में जनता ने रोकी DGM की गाड़ी, बोले- पहले सहमति फिर मीटर; समर्थन में विधायक

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। अफसरों ने 10 लाख रुपये का पेमेंट रिलीज करने के एवज घूस की डिमांड की थी। वहीं मौके पर पहुंची EOW की टीम ने दोनों को दबोच लिया। फिलहाल आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: बीमार मां को धमकाया, बचाने पहुंचीं बेटियां बनीं निशाना… घर में घुसकर बदमाशों ने की हैवानियत

ईओडब्ल्यू के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि प्राथी अशोक द्विवेदी (ठेकेदार) ने कटनी जिले में एमपीबी के कार्यालय का निर्माण किया था। जिसका 10 लाख का बिल भुगतान के लिए पेंडिंग था। इसे रिलीज कराने के लिए दोनों अफसरों ने रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी मंजीत सिंह ने आगे बताया कि एडिशनल चीफ इंजीनियर प्रहलाद मर्सकोले 10 हजार और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर चंद्र शेखर मेहरा को 15 हजार की घूस लेते पकड़ा गया है। चंद्र शेखर मेहरा कुछ दिन पहले 5 हजार की रिश्वत पहले ले चुके है, आज उन्हें द्वितीय किस्त लेते हुए पकड़ा गया है। चंद्र शेखर इसी साल रिटायरमेंट होने वाले है। फिलहाल दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m