इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में खुद को पत्रकार और यूट्यूब चैनल का संपादक बताकर बेरोजगार युवाओं को ठगने वाले एक शातिर जालसाज का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 युवाओं से करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: शौचालय निर्माण में रिश्वतखोरी साबित: पूर्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 3 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना
कृषि विस्तार मंत्रालय का फर्जी लेटर भेजकर जीता विश्वास
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विजय नगर निवासी आरोपी अंकित श्रीवास्तव खुद को एक यूट्यूब चैनल का संपादक बताता था। उसने इलाके के बेरोजगार युवाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाया और सरकारी नौकरी लगवाने का दावा किया। आरोपी की कारस्तानी यहीं नहीं थमी, उसने पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए ‘कृषि विस्तार मंत्रालय’ का फर्जी नियुक्ति पत्र भी युवाओं को भेज दिया।
ये भी पढ़ें: ‘बाल बुद्धि नेतृत्व देश को दिशा नहीं दे सकता!’ मंत्री राकेश सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला
11 युवाओं से वसूले 1 से 6.50 लाख रुपये
ठगी का शिकार हुए कुल 11 युवाओं ने जब आरोपी को पैसे दिए, तो उनसे 1 लाख रुपये से लेकर 6.50 लाख रुपये तक की रकम ऐंठी गई। जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली और फर्जी मेल का सच सामने आया, तो पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद सभी पीड़ितों ने एकजुट होकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अंकित श्रीवास्तव के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



