इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला है। जबलपुर में छात्रों के कार्यक्रम गूंज को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांदी के नेतृत्व पर सवाल उठाए और उन्हें बाल बुद्धि करार दिया।
ये भी पढ़ें; ‘कपड़े फाड़ देंगे’, ओवैसी को बीजेपी नेता ने दी चेतावनी, बोले- दोबारा भोपाल आए तो स्टेशन से बाहर कदम भी नहीं रखने देंगे
‘बाल बुद्धि नेतृत्व देश को दिशा नहीं दे सकता’
मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी बाल बुद्धि नेतृत्व देश को सही दिशा नहीं दे सकता। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि राहुल गांधी आखिर कितने समय तक लोगों को मूर्ख बनाते रहेंगे?
ये भी पढ़ें: ‘चोट लगी तो टूटी नहीं, मजबूत होकर लौटीं’: मंडला की बेटी का इंडिया-ए में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में मचाएंगी गदर
‘कांग्रेस पहले अपने नेतृत्व को दिशा दे’
कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए PWD मंत्री ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने सलाह दी कि कांग्रेस को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने खुद के नेतृत्व को दिशा देने की जरूरत है। मंत्री सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कांग्रेस और उसके नेता इस तरह के प्रपंच करते रहेंगे तो उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



