अनिल मालवीय, ​सीहोर। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयानों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने तीखा हमला बोला और कहा कि भोपाल में आकर अनर्गल बयानबाजी करने वाले ओवैसी को अब उनके ही गढ़ यानी हैदराबाद जाकर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

सीहोर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा ने बड़ा बयान दिया। ​जसपाल सिंह ने अतिक्रमण हटाने और मिसाइल वाले बयान पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां भी अतिक्रमणकारी सक्रिय हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत देने के लिए मिसाइल का ज़िक्र महज एक मुहावरे के तौर पर किया गया था। इसका अर्थ वास्तव में मिसाइल दागना नहीं था।

ये भी पढ़ें: ‘RSS कौन से खेत की मूली है’, ओवैसी ने मुसलमानों में शादी को बताया कॉन्ट्रैक्ट, मिसाइल वाले बयान पर MLA रामेश्वर शर्मा पर की अभद्र टिप्पणी

उन्होंने कहा कि ओवैसी भोपाल आकर मुस्लिम समुदाय को भड़काने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इसमें कभी सफल नहीं होंगे। ​अरोरा ने आगे कहा कि भोपाल हमारा घर है और यहां की पहचान ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ से है। यहां हिंदू-मुस्लिम हमेशा से मिल-जुलकर रहते आए हैं और आगे भी एकता की यह मिसाल कायम रहेगी। पूर्व में भी कई लोग माहौल बिगाड़ने आए, लेकिन भोपाल की जनता ने उन्हें कभी स्वीकारा नहीं।

ये भी पढ़ें: 5 बीवी 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी… ओवैसी पर बरसे रामेश्वर शर्मा, कहा- ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर मिसाइल गिराई, संतों ने बताया लव जिहाद का सरगना

ओवैसी के इस्तेमाल की गई भाषा शब्द का प्रयोग को अत्यंत अमर्यादित, असंसदीय और निंदनीय बताते हुए अरोरा ने चेतावनी दी कि यदि ओवैसी दोबारा भोपाल आए, तो यहां की जनता उन्हें स्टेशन से बाहर कदम भी नहीं रखने देगी। उनके कपड़े फाड़ देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवैसी के इस तरह के बयानों से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और भोपालवासियों में भारी आक्रोश है और इसका जवाब उनके अपने क्षेत्र में जाकर दिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m