MLA Rameshwar Sharma On Owaisi: मध्य प्रदेश में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के विधायक पर अमर्यादित शब्द कहने, UCC का विरोध और लव जिहाद के कथित समर्थन के बाद विवाद तेज हो गया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने ओवैसी पर कड़ा सियासी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों पर मिसाइल चलती रहेगी। तुम जैसे नए-नए जिन्ना रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं पीटते रहें। ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर मिसाई गिराई। वहीं दूसरी तरफ संतों ने उन्हें लव जिहाद का सरगना बता दिया।
संतों ने ओवैसी को घेरा
संजय पाटीदार, भोपाल। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान के बाद हिंदू संगठनों और धर्मगुरुओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और ओवैसी के बयान को आड़े हाथों लिया। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बालिग को शादी की आजादी को लेकर बयान दिया था। ओवैसी के बयान के बाद हिंदू संगठनों और धर्मगुरुओं ने ओवैसी को लव जिहाद का सरगना बता दिया।
महंत स्वामी अनिलानंद महाराज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला सरगना असदुद्दीन ओवैसी हैं। उनका आरोप है कि लव जिहाद के लिए ओवैसी मुस्लिम लड़कों को फंडिंग करते हैं, उन्हें गाड़ियां और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं और पूरे भारत में लव जिहाद फैलाने का काम कर रहे हैं। ओवैसी मुस्लिम लड़कों को हिंदू लड़कियों से शादी कर उन्हें मुस्लिम बनाने के लिए उकसाते हैं और जगह-जगह जाकर लव जिहाद की पैरवी करते हैं।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ओवैसी के बयान को आड़े हाथों लिया और कहा… शादी करो, लेकिन अपना असली नाम बताओ मैं इरफान, जावेद हूं। नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाना स्वीकार नहीं होगा। लव जिहाद के तहत ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी।
ओवैसी पर बरसे रामेश्वर शर्मा
शिखिल ब्यौहार, भोपाल। ओवैसी के चुनाव लड़ने वाले बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि औकात है तो 230 सीटों पर चुनाव लड़ो, हम आपको धूल चटाने का काम करेंगे। कौन-कौन मुसलमान तुमको सहयोग करता है, कौन-कौन आदमी तुमको सहयोग करता है यह भी हम देख लेंगे। तुम हिंदू-मुसलमान को बरगलाना चाहते हो। आतंकवादी की लड़ाई को कमजोर करना चाहते हो। नक्सलाइट की लड़ाई को कमजोर करना चाहते हो। कांग्रेस-ओवैसी तुम दोनों एक ही हो। केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे। सिंदूर उजाड़ने वालों को क्या हश्र किया था याद रखो।
‘पांच बीवी और 10 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी’
रामेश्वर शर्मा ने यूसीसी को लेकर ओवैसी के बयान पर कहा कि यूसीसी लागू होगा। पांच बीवी और 10 बच्चे की फैक्ट्री जो खोल रखी थी वह नहीं चलेगी।मौलाना मौलवियों की मस्ती नहीं चलेगी, सख्त सजा मिलेगी। महिलाओं को कानूनी संपत्ति में अधिकार मिलेगा। डफली बजाओ, मिसाइल के नाम पर चीखो चिल्लाओ,यूसीसी का डर आपको दिखाई दे रहा है। ओवैसी और उनकी टीम B कांग्रेस में डर दिखाई दे रहा है। मुन्ना और जिन्ना यह कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे।
उन्होंने ओवैसी के अमर्यादित बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हि.. की औलाद तुम हो गए, हम मर्द की औलाद हैं। आतंकवाद पर मिसाइल चलता है तो ओवैसी को दिक्कत होती है।मिसाइल से केवल पाकिस्तान को नहीं बल्कि भारत में बैठे कुछ लोगों को भी दिक्कत होती है। ओवैसी बदतमीजी नहीं चलेगी। हमारे वैज्ञानिकों की मिसाइल आतंकवाद पर चलती है।
कांग्रेस बोली- केशव कोठी से चली स्क्रिप्ट
ओवैसी और रामेश्वर शर्मा के मामले पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि केशव कोठी से स्क्रिप्ट चली। एक स्क्रिप्ट मुसंघी को मिली और एक संघी को मिली। यही हाल बीजेपी के नेताओं और ओवैसी का है ताकि जनता मुद्दों को न देख पाये। यह पूरी प्लानिंग है। समाज में ऐसी भाषाओं का बोला जाना स्वीकार नहीं है। यह सिर्फ राजनीति है, संघ की और मुसंघी की राजनीति।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



