इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी दर्शन के दौरान एक रूह कंपा देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। चरगवां थाना क्षेत्र के भड़पुरा स्थित घाट पर 10 वर्षीय बेटे का पैर फिसलने से वह नर्मदा नदी के तेज बहाव में बह गया। मासूम को डूबता देख पिता ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी उफान पर होने के कारण पिता और पुत्र दोनों ही तेज धार में बह गए।

ये भी पढ़ें: EWS कोटा 444 से घटाकर सिर्फ 37? कृषि अधिकारी भर्ती मामले में हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब!

महाराष्ट्र के जलगांव से आया था 15 लोगों का परिवार

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव से 15 लोगों का एक परिवार जबलपुर भ्रमण पर आया हुआ था। पूरा परिवार चरगवां स्थित सुनील महाराज के आश्रम में ठहरा था। बुधवार/गुरुवार को पूरा परिवार नर्मदा नदी के दर्शन के लिए भड़पुरा घाट पहुंचा था, जहां यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें: सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे चोर को लोगों ने घेराः भागने के दौरान गिरने से घायल, एक आरोपी की मौत

नदी उफान पर, SDRF और गोताखोरों की टीम तैनात

नर्मदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और बहाव भी बहुत तेज है, जिससे लापता पिता-पुत्र को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m