इंदर कुमार, जबलपुर। नागपंचमी के पावन पर्व पर आस्था के नाम पर बेजुबान सांपों के साथ होने वाली क्रूरता के खिलाफ वन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर वन विभाग की टीम ने ‘ऑपरेशन स्नेक’ चलाकर घर-घर जाकर नुमाइश करने वाले 12 से अधिक सपेरों और कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार
मुंह सिलकर करते थे टॉर्चर, 20 से ज्यादा खतरनाक कोबरा रेस्क्यू
खुद के चंद रुपयों के फायदे के लिए ये आरोपी कोबरा जैसे विषैले सांपों का मुंह धागे से सिल देते थे और घर-घर जाकर दूध पिलाने के नाम पर अंधविश्वास फैलाते थे। वन विभाग ने मौके से 20 से अधिक कोबरा सांपों को मुक्त कराया है। मुंह सिले होने और चोटिल होने के कारण सभी रेस्क्यू किए गए सांपों को तुरंत इलाज के लिए वेटनरी अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: तेंदुए की खाल मामले में बड़ा खुलासा: वन्यजीव बचाओ संस्था के CEO से पूछताछ के लिए नोटिस जारी, गिरफ्तार तस्करों ने लिया नाम
सपेरों और ढोंगी बाबाओं की धरपकड़ जारी
वन विभाग की टीमों की शहर भर में ताबड़तोड़ छापेमारी और धरपकड़ जारी है। गौरतलब है कि पिछले साल भी वन विभाग ने नागपंचमी के मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए 50 से ज्यादा सांपों को ढोंगी बाबाओं के चंगुल से छुड़ाया था। विभाग ने साफ किया है कि वन्यजीवों के साथ क्रूरता करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


