कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों पर लोकायुक्त पुलिस ने शिकंजा कसा है। लोकायुक्त की टीम ने एक किसान से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत ले रहे जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को 12,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

खेत में कनेक्शन के नाम पर मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार, कटंगी निवासी मुकेश कुमार यादव ने अपने खेत में 3 एचपी (HP) का बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन दिया था। कनेक्शन देने के एवज में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला ने 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी।

Ujjain Mahakal Temple: श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में हालात सामान्य, व्यवस्थाएं दुरुस्त

लोकायुक्त ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचे गए आरोपी

शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही आवेदक ने रिश्वत की किश्त के रूप में 12,000 रुपये दिए, घात लगाकर बैठी लोकायुक्त की टीम ने जेई मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला को मौके पर ही धर दबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m