प्रदीप मालवीय, उज्जैन। श्रावण माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर आज सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मची अफरा-तफरी के बाद अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिला व पुलिस प्रशासन और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा व पुख्ता कर दिया है, जिससे देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के सुगमता से दर्शन मिल पा रहे हैं।

उज्जैन में नागपंचमी पर्व की धूम: मध्य रात्रि नागचंद्रेश्वर मंदिर के खोले गए पट, साल में एक बार

सवारी को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम

सावन सोमवार के उपलक्ष्य में आज शाम निकलने वाली भगवान श्री महाकाल की भव्य सवारी को लेकर भी प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं। धार्मिक नगरी में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों एवं मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

महाकाल मंदिर में भक्तों का तांता: मंत्री कैलाश और क्रिकेटर उमेश यादव ने लिया आशीर्वाद,

श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान

वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी के दिन खुलने वाले श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ रहा है। कतार में लगे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, छाया और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है ताकि सभी भक्तजन सुचारू रूप से दर्शन लाभ ले सकें।

उज्जैन महाकाल मंदिर में बिगड़ी दर्शन व्यवस्था पर प्रबंध समिति ने दी सफाईः

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m