कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 35 वर्षीय युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक के इस कदम से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहला निवासी युवक अपनी पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से बेहद परेशान था। बताया जा रहा है कि पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
READ MORE: ‘मुझे जान का खतरा है’, पूर्व मंत्री को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
युवक गांव के पास स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और करीब तीन घंटे तक वहीं बैठा रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
READ MORE: Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनी दलीलें
पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाया। काफी मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस के मुताबिक घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। युवक मानसिक रूप से परेशान था, इसलिए उससे पूछताछ के साथ-साथ काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

