कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से तीन से चार दुकानें जलकर खाक हो गई। लपटें आसपास की अन्य दुकानों तक भी तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शारदीय नवरात्रि पर इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। प्रसिद्ध माता का त्रिपुरी मंदिर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में पड़ता है।

नगर निगम कर्मचारी राजेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस कंट्रोल से हमे सूचना मिली थी कि त्रिपुरी सुंदरी के सामने कुछ दुकानों में आग लगी है। जिसके बाद फायर स्टेशन से दो वाहन तत्काल रवाना किया गया और एक वाटर टैंक को भेजा गया। जानकारी मिली है कि तीन दुकानें पूरी तरह से जल गई है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

नगर निगम कर्मचारी राजेंद्र पटेल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m