कुमार इंदर, जबलपुर। Jabalpur Engineering Student Suicide: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। हॉस्टल के कमरे में शर्ट का फंदा बनाकर युवक ने फांसी लगा ली। मृतक छात्रशासकीय  इंजीनियरिंग कॉलेज में सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि रिजल्ट खराब होने से वह डिप्रेशन में था। रांझी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

खाद्य सुरक्षा विभाग का होटल-रेस्टोरेंट्स पर बड़ा एक्शन

खाद्य सुरक्षा विभाग का होटल-रेस्टोरेंट्स पर बड़ा एक्शन देखने को मिला। राइट टाउन के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान फ्रिज में एक दिन पुरानी दाल मखनी और उबले चने रखे मिले। बेचने के लिए रखी बासी खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। इकठ्ठा पनीर का भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लिया। 

किचन में साफ-सफाई की व्यवस्था भी खराब मिली। सफाई व्यवस्था को लेकर धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है।असांजो रेस्टोरेंट, राइट टाउन में भी खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच की। इस दौरान वाशिंग एरिया में गंदगी मिली। किचन में रखे पनीर और सनफ्लावर ऑयल के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने खाद्य विभाग का अभियान जारी है। 

देर रात पुलिस ने अचानक लगाया चेकिंग पॉइंट

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस ने अचानक चेकिंग की। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सघन जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। कारों में ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई। हुई देर रात पुलिस की अचानक चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m