कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर मेडिकल कॉलेज की मेन बिल्डिंग का छज्जा गुरुवार को गिर गया। छज्जा गिरने से बिल्डिंग में लगी AC चकनाचूर हो गई। राहत की बात तह है कि हादसे में किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद मौके पर इंजीनियर और मेडिकल प्रबंधन पहुंचा। बता दें कि मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। 

‘मीठे जहर’ के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई

त्योहार पर बिकने वाले ‘मीठे जहर’ के खिलाफ पनागर ब्लॉक इलाके में बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य विभाग की टीम ने होटलो में छापेमारी की और मौके से खोवा और मिठाइयों के सैंपल जब्त किए गए। सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। छापे के दौरान मौके पर भारी गंदगी पाई गई। इस दौरान होटल संचालक को फटकार लगाई गई। 

बारिश से लबालब हुआ बरगी बांध

कैचमेंट एरिया में हो रही तेज बारिश से बरगी बांध लबालब हो गया। बरगी बांध के और 4 गेट खोले जाएंगे। 2.15 मीटर की औसत ऊंचाई तक सभी 13 गेट खोले जाएंगे। 1031 क्यूमेक से बढ़ाकर 3988 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा। बरगी बांध के गेट खुलने से भेड़ाघाट का धुआंधार दिखना बंद हो गया है। धुआंधार नजर न आने से भेडाघाट आने वाले पर्यटक मायूस लौटने लगे।

गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों किया गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिट्टू बैग में गांजा सप्लाई लेकर खड़े थे।  मनीष और मदन दोनों आरोपी जबलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m