इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेज आवाज वाले DJ के खिलाफ विरोध के सुर तेज हो गए हैं। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने डीजे के हाई डेसिबल साउंड के कारण बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण और स्वास्थ्य खतरों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जबलपुर में भी नागपुर मॉडल लागू किया जाए और धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को बिना डीजे के कराने की व्यवस्था बनाई जाए।
हार्ट अटैक से मौतों का हवाला, FIR न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान मंच के अध्यक्ष पी जी नाजपांडे ने कहा कि DJ के खतरनाक हाई डेसिबल साउंड से लोगों को हार्ट अटैक आ रहे हैं और जानें जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि DJ से शोर मचाने वालों पर गैर-इरादतन हत्या की धारा में FIR दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जब तक DJ संचालकों के खिलाफ कड़े मामले दर्ज नहीं होंगे, तब तक यह शोर नहीं रुकेगा। मांग पूरी न होने पर संगठन ने आगे बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

