कुमार इंदर, जबलपुर। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नेता नितिन चौधरी के नेतृत्व में रविवार शाम अमखेरा चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में धांधली, भ्रष्टाचार, लापरवाही और बेकसूर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, जिसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेते हुए जवाब देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

