इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में विद्युत विभाग के साहबों ने एक ऐसा अजब-गजब कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर आप भी माथा पीट लेंगे! बिजली कंपनी को लगा कि सरकारी ‘संजीवनी क्लीनिक’ देश का सबसे बड़ा बकायेदार बन चुका है, सो अफसरों ने जरा सा भी रहम दिखाए बिना पूरे अस्पताल का कनेक्शन ही काट दिया। वजह? सिर्फ और सिर्फ 4 हजार रुपये का बकाया बिल!
ये भी पढ़ें: ‘हां यह ‘Bloody Thing’है…’, उज्मा खान से अंजलि बनी पूर्व IAS की बहू पर धर्म के अपमान का आरोप! हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
रोजाना पहुंचते हैं 100 मरीज, गर्मी में बेहाल हुए डॉक्टर-मरीज
मामला जबलपुर के विजय नगर स्थित संजीवनी क्लीनिक का है, जहां लाइट कटते ही पूरा अस्पताल अंधकार और उमस के आगोश में समा गया। अस्पताल में हर दिन करीब 100 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। लेकिन अब बिना पंखे और बत्ती के तपती गर्मी में इलाज कराने की मजबूरी बनी हुई है। मरीज हाथ से पंखा झल रहे हैं और डॉक्टर पसीना पोंछते हुए पर्ची लिख रहे हैं।
क्लीनिक में लाखों रुपये की दवाएं और वैक्सीन रखी हैं, जिन्हें ठंडा रखने के लिए बिजली 24 घंटे चाहिए। लेकिन 4 हजार रुपये की अकड़ में साहबों ने जीवनरक्षक दवाओं का तापमान भी दांव पर लगा दिया है।
ये भी पढ़ें: नेताजी के ‘बधाई वाले पोस्टर’ अब ले जाएंगे जेल? अवैध होर्डिंग्स-बैनरों पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों पर भी होगी FIR
सरकारी महकमों के बीच समन्वय का ऐसा अनोखा नजारा और संवेदनहीनता सिर्फ अपने मध्य प्रदेश में ही देखने को मिल सकती है!
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


