कुमार इंदर, जबलपुर। अगर आप भी इंटरनेट पर डॉक्टर या डॉक्टर का नंबर सर्च करते है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्यों कि एक शख्स ने इंटरनेट पर नंबर सर्च कर कॉल लगाया था। इसके बाद उसे रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक मिली। जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से पांच लाख रुपये उड़ गए। यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत हथिताल निवासी राकेश कुमार गुप्ता को ट्रीटमेंट की जगह पांच लाख का फटका मिला। दरअसल, राकेश गुप्ता को अपनी पत्नी के स्किन के लिए इलाज कराना था। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर सर्च किया। नंबर मिलने के बाद राकेश ने उस पर कॉल किया। फोन पर बातचीत करने के बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर एक लिंक भेजी गई।
ये भी पढ़ें: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी: क्लिक करते ही डेढ़ लाख पार, मिर्गी के इलाज के लिए खोज रहा था Number
राकेश गुप्ता ने उस लिंक पर क्लिक किया और खाते से पांच लाख रुपये गायब हो गए। यह पैसे उनके खाते से चार किस्त में पार हुए। ठगी का एहसास होने के बाद राकेश गुप्ता गोरखपुर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल गोरखपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Cyber Crime: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला के खाते से उड़े 2.73 लाख
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

