इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध तिलवारा घाट पर नर्मदा नदी में नहाने गए तीन किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय नाविकों और रेस्क्यू टीम ने तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: पुलिस की नाक के नीचे 30% मुनाफे का खेल? करोड़ों की एडवाइजरी कंपनी का स्टिंग ऑपरेशन, पुलिस और जज की हिस्सेदारी का दावा
खुदाई वाले गहरे हिस्से में चले गए थे तीनों किशोर
जानकारी के अनुसार यह हादसा तिलवारा घाट के समीप वॉटर प्लांट क्षेत्र में हुआ। गर्मी से राहत पाने और नहाने के उद्देश्य से तीन किशोर नदी पर पहुंचे थे। नहाते समय तीनों किशोर वॉटर प्लांट क्षेत्र के पास उस हिस्से में चले गए जहां खुदाई चल रही थी। खुदाई के कारण वहां पानी का स्तर बेहद गहरा था, जिसका अंदाजा बच्चों को नहीं लग पाया।
जैसे ही तीनों गहरे पानी में डूबने लगे आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय नाविकों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया और रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय राजा खान, 18 वर्षीय साहिल खान और एक अन्य किशोर साहिल के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: कॉलोनी में बच्चों के साथ खेल रहा था छात्र, अचानक ऐसा क्या हुआ कि सूने कमरे में थम गईं सांसें!
सूपाताल क्षेत्र में पसरा मातम
बताया जा रहा है कि तीनों मृतक किशोर गढ़ा स्थित सूपाताल क्षेत्र के मुजावर मोहल्ला के रहने वाले थे। एक ही मोहल्ले के तीन बच्चों की मौत की खबर जैसे ही इलाके में पहुंची, पूरे सूपाताल क्षेत्र में सन्नाटा खिंच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

