इंदर कुमार, जबलपुर। शहर के कई इलाकों में पिछले आठ दिनों से जारी भीषण पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शहर में पानी की गंभीर समस्या से परेशान कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम परिसर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ को सांकेतिक रूप से सूखी नल की टोंटी भेंट कर अपना विरोध जताया। आरोप है कि नर्मदा किनारे बसे जबलपुर में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन आंखे मूंदकर बैठा है।

ये भी पढ़ें: करंट से भाजयुमो के जिला महामंत्री की मौत का मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश, हादसे पर जताया दुख 

8 दिनों से ठप्प है सप्लाई, नलों से निकल रही सिर्फ हवा

करोड़ों के बजट और आर्थिक विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर शहर में पेयजल की भीषण किल्लत खड़ी हो गई है। त्रिमूर्ति नगर, कृष्णानगर और दमोहना समेत शहर के कई इलाकों में पिछले आठ दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा निकल रही है। समस्या से बेहाल होकर सोमवार को युवक कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम परिसर में जमकर नारेबाजी और घेराव किया।

ये भी पढ़ें: हाथियों के डर के बीच बड़ा प्लान! कच्चे मकानों को PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी; पक्का आशियाना बनेगा सुरक्षा की ढाल

टैंकरों की व्यवस्था नहीं, अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रभावित इलाकों में नगर निगम की ओर से टैंकरों की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इतना ही नहीं, जिम्मेदार अधिकारी फोन तक उठाने को तैयार नहीं हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m