Rajasthan News: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब देहरादून से आई दुबई जाने वाली इंटरनेशनल चार्टर फ्लाइट सीएस-जीएलई रनवे की ओर टैक्सी करते समय गलत दिशा में बढ़ने लगी। पायलट ने टैक्सी-वे ‘माइक’ पर निर्धारित माइक-3 टर्न मिस कर दिया, जिससे विमान दिशाहीन हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की त्वरित सूझबूझ और सतर्कता से स्थिति को काबू में किया गया और विमान को सुरक्षित रनवे तक पहुंचाया गया।

दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई घटना, 12:48 बजे उड़ान
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, चार्टर विमान दोपहर 12:30 बजे पार्किंग बे से पुशबैक हुआ और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था। लेकिन टैक्सी-वे माइक पर पहुंचते ही पायलट ने माइक-3 पर टर्न नहीं लिया और विमान आगे निकल गया। जैसे ही ATC को गलती का पता चला, उसने तुरंत पायलट को होल्ड करने का निर्देश दिया।
सौभाग्य से उस समय रनवे या टैक्सी-वे पर कोई अन्य फ्लाइट मूवमेंट नहीं था, जिससे टक्कर का खतरा टल गया। ATC ने फौरन फॉलो मी व्हीकल मौके पर भेजा, जिसने विमान को सही टैक्सी-वे पर गाइड किया। इसके बाद विमान ने दोपहर 12:48 बजे दुबई के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी। प्रस्थान में कोई देरी नहीं हुईं।
जांच शुरू: पायलट ने टर्न क्यों मिस किया?
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में मुख्य सवाल यह है कि पायलट ने निर्धारित टर्न क्यों नहीं लिया?
पढ़ें ये खबरें
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर
- कंवर समाज को 90 लाख की सौगात: सीएम साय ने हर साल महोत्सव के लिए 10 लाख रुपए देने का किया ऐलान, बोले- संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है करमा तिहार
- 1 करोड़ का बीमा और बच्चों को 8 लाख… यूपी सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा
- आइसक्रीम खाने से स्कूल गेट पर जहरीली आइसक्रीम खाने से छह छात्र बीमार, मुंह में जलन और खून आने से मचा हड़कंप

