Rajasthan News: राजधानी जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में रविवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली ट्रांसफॉर्मर में अचानक जोरदार धमाके होने लगे। आरपीए (RPA) के ठीक सामने हुए इस हादसे के बाद आसमान में ऊंची चिंगारियां उठने लगीं। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

गर्मी का पारा 45 डिग्री पार होते ही अब शहर के बिजली सिस्टम ने जवाब देना शुरू कर दिया है। रात के समय भी तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में घरों में एसी और कूलरों का लोड लगातार बढ़ रहा है। लोड बढ़ने की वजह से ही इस सरकारी इलाके के ट्रांसफॉर्मर में भयंकर फॉल्ट आ गया।
पटाखों की तरह गूंजी आवाजें
चश्मदीदों का कहना है कि रात को अचानक ट्रांसफॉर्मर से पटाखे फूटने जैसी आवाजें आने लगीं। देखते ही देखते चिंगारियों ने आग का रूप ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने समझदारी दिखाई और पास खड़ी गाड़ियों को तुरंत पीछे हटाया। अगर गाड़ियां नहीं हटाई जातीं, तो एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
आधे इलाके की बत्ती हुई गुल
इस धमाके के तुरंत बाद सिविल लाइंस के एक बड़े हिस्से में बिजली पूरी तरह ठप हो गई। उमस और भीषण गर्मी के बीच लोग घंटों परेशान होते रहे। बिजली विभाग के सूत्रों के मुताबिक, लाइन पर अचानक लोड बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जिससे यह फॉल्ट हुआ। गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
जर्जर सिस्टम बदलने की मांग
बाड़मेर और हनुमानगढ़ जैसी जगहों पर तो पारा रिकॉर्ड तोड़ ही रहा है, लेकिन जयपुर की हालत भी खराब है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को गर्मी शुरू होने से पहले ही इन जर्जर तारों और पुराने ट्रांसफॉर्मर को बदल देना चाहिए था। अब लोग मांग कर रहे हैं कि इसे तुरंत बदला जाए ताकि आगे ऐसा दोबारा न हो।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, सिर्फ 63 पैसे में मिलेगा 50 हजार का बीमा! जानें किसे मिलेगा लाभ
- यूपी में 7 दिन बारिश के आसार नहीं, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रात में ठंडक, बाढ़ की मुसीबत बरकरार
- दशहरे के जश्न में खलल डालेगी बारिश! MP के 14 जिलों में आंधी का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- पहले फांसी लगाने की कोशिश, फिर जान देने आहर पहुंची महिला, बचाने के क्रम में मामा-भांजी की मौत
- Haryana Weather Update: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? का मिजाज
