Jaipur Election Result 2026: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के चुनाव परिणाम आज सामने आ रहे हैं। सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती जारी है। 11 सितंबर को हुए मतदान में जयपुर में 63.55 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 723 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद हुई थी। अब तक 132 वार्डों के नतीजे दर्ज हो चुके हैं। इनमें BJP ने 69, कांग्रेस ने 49 और निर्दलीयों ने 14 वार्ड जीते हैं।

मतगणना के बीच सबसे बड़ा झटका BJP को लगा है। पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल वार्ड नंबर 110 से चुनाव हार गईं। उन्हें कांग्रेस की सुनीता मेठी ने शिकस्त दी। ज्योति खंडेलवाल कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुई थीं और उन्हें मेयर पद की प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा था। उनकी हार से जयपुर में BJP के मेयर पद के समीकरण बदल गए हैं।

7 वार्डों में EVM की तकनीकी खराबी

जयपुर नगर निगम के सात वार्डों के नतीजे फिलहाल होल्ड किए गए हैं। इन वार्डों की EVM में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। अब इन मशीनों से वोट रिकवर होने का इंतजार है। अगर EVM से वोट रिकवर नहीं हो पाते हैं तो इन वार्डों में दोबारा मतदान की स्थिति बन सकती है। हालांकि री-पोलिंग का फैसला जीत-हार के अंतर को देखते हुए होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगर जीत के करीब रहने वाले प्रत्याशी के वोटों का अंतर EVM में बंद वोटों से ज्यादा हुआ तो री-पोलिंग की जरूरत नहीं होगी।

BJP 69, कांग्रेस 49 वार्डों में जीती

जयपुर नगर निगम के अब तक दर्ज 132 नतीजों में BJP सबसे आगे है। पार्टी ने 69 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में 49 वार्ड आए हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 14 वार्ड जीते हैं। 150 वार्डों वाले जयपुर नगर निगम में अभी 18 वार्डों के नतीजे दर्ज होना बाकी हैं। इनमें सात वार्डों का परिणाम EVM से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण होल्ड है।

कई बड़े चेहरों के नतीजों पर नजर

मतगणना के दौरान कई चर्चित उम्मीदवारों के नतीजों ने भी ध्यान खींचा है। वार्ड 112 से BJP के सुनील कोठारी ने जीत दर्ज की। वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफर अली जीते हैं। वार्ड 121 से BJP के नीरज अग्रवाल ने जीत दर्ज की। वार्ड 32 में कांग्रेस की सीमा शर्मा ने जीत हासिल की, जबकि BJP की स्वेता सुरोलिया को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 37 से कांग्रेस के देवीलाल कसौटिया जीते और BJP के कमल किशोर काला हार गए। वार्ड 110 का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां कांग्रेस की सुनीता मेठी ने BJP की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को हरा दिया।

मेयर की कुर्सी का गणित अभी बाकी

जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों के नतीजे आने के बाद ही यह तस्वीर साफ होगी कि किस दल के पास बोर्ड बनाने के लिए जरूरी संख्या है। BJP और कांग्रेस दोनों पहले ही पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनाने का दावा कर चुके हैं। निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम हो सकती है। खासकर उन वार्डों में जहां मुकाबला करीबी रहा है, अंतिम परिणाम के बाद बोर्ड गठन का गणित बदल सकता है।

Jaipur Nagar Nigam Result 2026: अब तक दर्ज नतीजे

पार्टीजीते वार्ड
BJP69
कांग्रेस49
निर्दलीय14
कुल दर्ज जीत132

जयपुर नगर निगम के वार्डों का परिणाम

वार्डकांग्रेसबीजेपीनीर्दलीय
1नवरतन शर्मा हारेश्रवण बोहरा हारेमोहन लाल कुमावत जीते
2मणिराज सिंह जीतेहनुमान प्रसाद सैनी हारे
3छगन लाल हारेभवानी शंकर शर्मा जीते
4कविता हारींपिंकी देवी शर्मा जीतीं
5सुमित शर्मा हारेनरेन्द्र सिंह शेखावत हारेदेवेंद्र निठारवाल जीते
6मधुबाला शर्मा हारींस्नेह लता साबू जीतीं
7पुनम शर्मा जीतींपूजा हारीं
8रूचिका सोनी हारींसुमन अग्रवाल हारींमंजू शर्मा कांवट जीती
9
10वंदना हारींपलक जीती
11प्रेम सिंह हारेशैलेन्द्र शर्मा जीते
12पंकज कुमार सैनी हारेराजेन्द्र सैनी जीते
13धनराज सैनी हारेदीपक शर्मा हारेरणवीर राजावत जीते
14हाकिम सिंह हारेदिग्विजय सिंह जीते
15बद्री नारायण कुमावत हारेविक्रम सिंह शेखावत जीते
16राजेश अत्री हारेमहेश कुमार जीते
17भूपेन्द्र सिंह, हारेसुमेर सिंह जोधा जीते
18
19मो. फारूख जीतेशाहनवाज हारे
20
21राकेश लाटा जीतेअजय सिंह चौहान हारे
22करणवीर सिंह शेखावत हारेवीरेंद्र सिंह शेखावत जीते
23अजीत सिंह हारेविकास बारेठ जीते
24सुरेन्द्र कुमार शर्मा हारेआनंद सिंह खेड़ी जीते
25
26अनिता देवी हारींश्रवणी देवी हारींसुशीला जीतीं
27कालु राम यादव हारेशंकर लाल यादव जीते
28रविंद्र सिंह शेखावत जीतेशक्ति सिंह मानपुरा हारीं
29सत्यनारायण शर्मा हारेमहादेव प्रसाद शर्मा हारेविक्रम सिंह जीते
30रविन बुडानिया हारेयुवराज सिंह राठौड़ जीते
31जय कुमार जैन हारेविजय अग्रवाल जीते
32सीमा शर्मा जीतींस्वेता सुरोलिया हारीं
33प्रियंका यादव हारींसीमा यादव जीतीं
34
35अनिल माथुर हारेविमल कटियार हारेअमरचंद कुमावत जीते
36रतन चौपड़ा हारेगजेंद्र सिंह चिराना जीते
37देवीलाल कसौटिया जीतेकमल किशोर काला हारे
38रामसिंह हारेगणेश नारायण जाट जीते
39अजय सैनी जीतेभंवर लाल लील हारे
40मनीष कुमार शर्मानीरज कुमार गर्ग जीते
41पंकज वर्मा हारेदया सिंह जीते
42चंद्रवीर सिंह हारेअशोक रावतानी जीते
43आशीष शर्मा हारेशैलेंद्र भार्गव जीते जीते
44विनय प्रताप सिंह भोपर हारेनवीन कुमार भंडारी जीते
45सुभाष चन्द्र नोनिहाल जीतेजसवंत बैरवा हारे
46हर्षिता जैन हारींशिव कान्ता पाण्डेय जीते
47निर्मला बैरवा हारेप्रहलाद चावला जीते
48बाबूलाल सैनी हारेसिद्धार्थ तोंदवाल जीते
49धर्मसिंह सिंघानिया जीतेमुकेश हारे
50निर्मला बैरवा हारेप्रहलाद चावला जीते
51मनमोहन गुर्जर जीतेमहेंद्र कुमार छीपा हारे
52हनुमान सैनी जीतेपूरण चन्द हारे
53राजीव चौधरी हारेसतीश कुमार शर्मा जीते
54प्रियंका वेद हारींकमल किशोर शर्मा जीते
55संजय कुमार बैरवा हारेरिंकूम उमरवाल जीती
56शारदा चौधरी जीतीरेखा सैनी हारीं
57अमित सैनी हारेगिर्राज शर्मा जीते
58रामप्यारी हारींसरोज वर्मा जीती
59दुर्गादेवी जीतीबबली वर्मा हारीं
60रामफूल मीणा जीतेगिर्राज मीणा हारे
61सुरेश मीणा जीतेरामलाल मीणा हारे
62हजारी हारेरामअवतार शर्मा जीते
63प्रभुदयाल जीतेअजय टेपन हारे
64कैलाश मीणा हारेसुरेश मीणा जीते
65मुकेश कुमार जीतेमुकेश कुमार राणा हारे
66महेश चंद कराडिया हारेनारायण लाल कुमावत जीते
67योगिता शर्मा हारींअरुण शर्मा जीते
68अमित सैनी हारेमौसमी मीणा जीती
69बीना देवी जीतीपूनम सोयल हारीं
70उर्मिला कौर हारींसुशीला जीती
71फाईज हसन जीतेनिशा गौड़ हारीं
72जयश्री गर्ग जीती
73तपस्वी सोनी हारींजयश्री अग्रवाल जीती
74विचार व्यास हारेरामपाल जैन जीते
75सुनिता आडवानी हारींपूजा सनमुखानी जीती
76प्रदीप जैन हारेपुनीत कर्णावत जीते
77प्रेम कुमार जैन जीते
78अभिषेक सैनी हारेश्याम सुंदर शर्मा जीते
79प्रवीण कुमार जीते
80दलजीत कौर हारींरेणु चौधरी जीती
81राहुल तंवर हारेब्रह्माकुमार सैनी जीते
82महेश यादव जीतेममता यादव हारीं
83चन्‍द्र प्रकाश कुमावत जीतेनटवर लाल कुमावत हारे
84भरत कुमार जीतेहेमराज हारे
85महेन्‍द्र पाल सिंह हारेप्रेमचंद जीते
86तारादेवी बेनीवाल जीतीउषा टाटिवाल हारीं
87अर्चना शर्मा हारींप्रतिभा शर्मा जीती
88श्रुति शर्मा हारींशशि कुमारी मिश्र जीती
89प्रकाश शर्मा हारेभवानी सिंह राजावत जीते
90ममता हारींसरोज कंवर जीती
91सीताराम मेहरा जीतेविनोद कुमार हारे
92उषा हारींशीला शर्मा जीती
93जितेंद्र शर्मा जीतेमुकेश कुमार जैमन हारे
94सन्तोष सूद जीतीसुनीता मेहरा हारीं
95मानवेंद्र सिंह शेखावत जीतेअमित कुमार चौधरी हारे
96वसीम चौहान जीतेअमित सारवान हारे
97महेंद्र सिंह हारेशशि प्रकाश जीते
98राजकुमार शर्मा हारेसुभाष चन्द्र सिंगी जीते
99
100
101दुर्गेश शर्मा हारेरवि शंकर जीते
102शीला गुर्जर जीतीआरती गुर्जर हारीं
103मोहम्मद हनिफ जीतेमनोज चावरिया हारे
104अब्दुल लतीफ़ कुरैशी हारेज्ञानचंद खंडेलवाल जीते
105महेश तम्बोली जीतेहंसराज चौहान हारे
106चंद्रप्रकाश नामा जीते
107खुशबू शर्मा हारींअनुराधा माहेश्वरी जीती
108मेहरुन्निसा हारींमिनाक्षी हारींसंगीता शर्मा जीती
109रईस खान जीते
110सुनीता मेठी जीतीज्योति खण्डेलवाल हारीं
111संजय जायसवाल जीते
112आशीष हारेसुनील कोठारी जीते
113गजनफर अली जीतेफरीदूददीन हारे
114मोहम्मद जकरिया जीतेनवीन शर्मा हारे
115सुरेश बिवाल हारेसूरज गोडीवाल जीते
116संजीदा उमर दराज जीतींलक्ष्मी देवी हारीं
117
118सुनीता महावार जीतीविकास कोठारी हारे
119इरफान कुरैशी जीतेयश राणावत हारे
120
121मुकेश विजय हारेनीरज अग्रवाल जीते
122राजकुमार संगतानी हारेघनश्याम चंदलानी जीते
123अंजू जायसवाल हारींपूनम मेहता जीतीं
124कांता जीतींमनभरी हारीं
125मन्जो बानो जीतींलक्ष्मी देवी हारीं
126सोफिया बानो जीतींरीना उमरवाल हारीं
127बादल शर्मा जीतेआलोक खंडेलवाल हारे
128मोहम्मद सोहेल मंसूरी हारेमाजिद खान हारेइरशक मंसूरी जीते
129महेश सामरिया जीतेनिखिल बसवाल हारे
130आदित्य कौशिकसूरज कुमार शर्मा
131पुष्पेन्द्र मीना हारेकैलाश चंद मीणा जीते
132दशरथ अटल जीतेइन्द्रराज नेनिवाल हारे
133सीमा पारीक जीती
134प्रकाश सैनी  जीते
135
136
137सलमान मंसूरी जीते
138दीपिका शर्मा जीतीममता हारीं
139
140
141उषा हारींसतीश शर्मा जीते
142मीना हारींभगवती जीतीं
143जायदा बानो चिराणिया जीतींनिधि सैन हारीं
144उत्तम चन्द हारेआशीष साहू जीते
145अर्चना चतुर्वेदी हारींवंदना जीतीं
146फिरोजा बानो (AIMIM) की जीत
147
148आशा सैनी हारींमीनू सैनी हारींबरखा सैनी जीती
149सीमू पारीक जीती
150हीरादेवी जीती

पढ़ें ये खबरें