Jaipur MBA Student Death: राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र की एक निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार को MBA सेकंड ईयर की छात्रा यशस्वी रोहिल्ला की मौत का मामला सामने आया। जयपुर के प्रेम नगर, गुर्जर की थड़ी की रहने वाली यशस्वी की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने FSL टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और छात्रा का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

पुलिस ने मौके पर बुलवाई FSL टीम
शिवदासपुरा थाना अधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि शनिवार को निजी यूनिवर्सिटी में MBA सेकंड ईयर की छात्रा की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए FSL टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
मृतका की पहचान यशस्वी रोहिल्ला के रूप में हुई है, जो जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के प्रेम नगर में रहती थीं। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के मुताबिक, अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना के बाद यूनिवर्सिटी में मची हलचल
घटना के बाद अन्य छात्र और यूनिवर्सिटी स्टाफ मौके पर पहुंचे। परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी। जानकारी के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले यशस्वी अपने दोस्तों से सामान्य तरीके से बातचीत कर रही थीं। इसके बाद वह क्लास से बाहर निकलीं। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मिड-सेमेस्टर एग्जाम भी किया गया स्थगित
शनिवार को यशस्वी का मिड-सेमेस्टर एग्जाम भी निर्धारित था। घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आज की परीक्षा स्थगित कर दी। छात्रा की मौत को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
पढ़ें ये खबरें
- जयपुर की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में MBA छात्रा की मौत, मिड-सेमेस्टर एग्जाम हुआ स्थगित
- रेलवे पेंशनभोगियों को बड़ी राहत, भिवानी में 5 और 12 नवंबर को लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण मेगा कैंप
- सिविल कोर्ट के नए भवन निर्माण पर जमीन विवाद, जिला जज ने किया स्थल निरीक्षण, अधिवक्ताओं के दावे से गरमाया मामला
- 40 विला-कॉटेज विवाद में बड़ा अपडेट, IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी भी APO
- iQOO 15R पर Amazon Sale में बड़ी छूट, 7600mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस है फोन

