Jaipur News: जयपुर के सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर मृत अवस्था में फर्श पर पड़े मिले। घटना के बाद पूरे अस्पताल प्रशासन में सन्नाटा पसरा हुआ है और साथी डॉक्टरों के बीच मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. सुनील कुमार सोमवार सुबह ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर तैनात थे। काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला, तो उनके साथी डॉक्टर और स्टाफ उन्हें ढूंढते हुए ओटी के अंदर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही सबके होश उड़ गए; डॉ. सुनील बेसुध होकर फर्श पर गिरे पड़े थे। आनन-फानन में अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हॉस्पिटल प्रशासन की सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मौत की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आएगा।
महात्मा गांधी हॉस्पिटल जैसे बड़े संस्थान में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की इस तरह मौत होना कई सवाल खड़े कर रहा है। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- चौकीदार की हत्या: दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर की पैसों की मांग, नहीं देने पर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
- पश्चिम रेलवे भर्ती घोटाला: सीबीआई जांच में खुली फर्जीवाड़े की पोल, 4 अफसर और अभ्यर्थियों पर FIR
- Share Market Closing Time : अब 10 मिनट देर से बंद होगा F&O मार्केट, ट्रेडिंग टाइम बदलने के पीछे क्या है वजह, जानिए नए नियम
- बांकीपुर उपचुनाव: दसवें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोटों से आगे, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत, अहमदाबाद को 2030 की मेजबानी की मिली जिम्मेदारी

