Jaipur News: जयपुर में आज जुम्मे की नमाज के दौरान एक मस्जिद की पुरानी दीवार गिर गई। दीवार गिरने से नमाज पढ़ने आए दर्जन भर नमाजी चपेट में आ कर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में एक पुरानी मस्जिद में आज जुम्मे की नमाज के लिए नमाजी जुटे हुए थे। नमाज के दौरान एक मस्जिद की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक नमाजियों पर गिर गई। जिससे नमाज पढ़ रहे दर्जन भर नमाजी घायल हो गए। शुक्रवार की नमाज होने की वजह से मस्जिद में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीवार के पास उपस्थित लोग सीधे मलबे के नीचे दब गए।
दिवार गिरने की आवाज और चींख-पुकार मचने से आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े और भट्टा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्थिति गंभीर होने पर वहां से रेफर कर एसएमएस ट्रामा सेंटर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एसएमएस ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों की टीम अलर्ट हो गई। यहां 11 घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। भट्टा बस्ती इलाके में घटना के बाद तनाव फैलने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- कोई कमी ना रह जाए..! अमित शाह के कार्यक्रम से पहले धामी ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा, देखी व्यवस्थाएं
- पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत की मांग, कर्मचारियों के DA बकाया मामले में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
- चीन की बढ़ेगी टेंशन! फिलीपींस खरीदेगा 5 अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, 60 मिसाइलों की भी तैयारी; भारत के साथ डील अंतिम दौर में
- 50 लाख के डीजल घोटाले की जांच के बीच अस्पताल पहुंचा फर्जी अधिकारी, CMO को धमकाया
- किढौली पहलादपुर स्कूल में सजी लोक कलाओं की रंगीन दुनिया, छात्राओं ने कलाकृतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
