Jaipur Pickle Factory Raid: जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स श्री श्याम फूड्स पर कार्रवाई करते हुए करीब 85 हजार किलो अचार की सामग्री सीज कर दी। सोमवार को फर्म के बेसमेंट में जांच के दौरान कच्चे माल से भरी टंकियों में मच्छर, मकड़ियां और जाले मिले। एक-दो टंकियों में मरी हुई छिपकलियां भी पाई गईं। विभाग ने अचार और सॉस के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।

बेसमेंट में रखी थीं करीब 100 टंकियां
खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएमएचओ जयपुर सेकंड की टीम सोमवार को मुहाना मंडी स्थित फर्म के परिसर में पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, बेसमेंट में प्लास्टिक की करीब 100 टंकियों में लगभग 80 हजार किलो अचार का कच्चा माल रखा था। इसके अलावा गाजर, कैरी, नींबू और मिर्ची का करीब 5 हजार किलो तैयार अचार पैक करके रखा गया था।
टंकियों में गंदगी, मरी छिपकलियां भी मिलीं
जांच के दौरान टंकियों में मच्छर, मकड़ियां और जाले पाए गए। एक-दो टंकियों में मृत छिपकलियां भी मिलीं। परिसर में अत्यधिक गंदगी थी। खिड़कियां और जालियां भी टूटी हुई थीं। खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका के चलते टीम ने मौके पर मौजूद पूरे स्टॉक को सीज कर दिया।
जयपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में होती थी सप्लाई
सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल के मुताबिक, फर्म का अचार बाजार में श्री श्याम फूड्स के नाम से बेचा जाता था। फर्म के मालिक सुनील पारीक हैं। यहां तैयार होने वाला अचार जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जाता था।
सॉस और अचार के नमूने जांच के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से सॉस, मिक्स अचार और आम के अचार के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
खाद्य सामग्री नष्ट करने की तैयारी, परिसर सील
विभाग के अनुसार, दूषित होने की आशंका को देखते हुए करीब 85 हजार किलो सामग्री को नष्ट करवाने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सामग्री के अवैध विक्रय या उसे खुर्द-बुर्द किए जाने की आशंका के चलते परिसर को सील कर दिया गया है। अगले आदेश तक फर्म के खाद्य कारोबार पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, फर्म का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- जयपुर में अचार की टंकियों में मिलीं मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज
- इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा से हैवानियत! स्वास्थ्य जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, पुलिस ने आरोपी बैगा को किया गिरफ्तार
- Today’s Top News: IAS की फर्जी Facebook ID बनाने वाला UP से गिरफ्तार, फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे बेचने पहुंचा तो पकड़ाया, जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त, अस्पताल से लापता युवक 10 दिन बाद लौटा घर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
