Jaipur News: राजधानी जयपुर की झोटवाड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजनी और भोपाल की चर्चित डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने फरार साथियों के साथ जयपुर में नई वारदात की तैयारी कर रहा था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि संगठित अपराध और चोरी-नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान झोटवाड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक वांछित आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 30 वर्षीय शाहरूख कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में पुलिसकर्मी बलराम, मालीराम और दिनेश शामिल रहे। आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
भोपाल की चर्चित डकैती में है वांछित
पुलिस के अनुसार, शाहरूख कुरैशी भोपाल का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह दिसंबर 2025 में भोपाल में हुई चर्चित डकैती के मामले में भी वांछित चल रहा था।
पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर दिया था वारदात को अंजाम
जांच के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ हथियारों के बल पर डकैती की थी। आरोप है कि गिरोह ने मकान में प्रवेश करने से पहले वहां मौजूद पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर शांत किया। इसके बाद घर में घुसकर करोड़ों रुपये की डकैती को अंजाम दिया और फरार हो गए।
फरार साथियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि शाहरूख कुरैशी से पूछताछ की जा रही है। उसके फरार साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जयपुर में वह किन लोगों के संपर्क में था और किस वारदात की तैयारी कर रहा था।
पढ़ें ये खबरें
- CG News: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप
- CG Suspend News : कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निलंबित
- दामोदर यादव के बिगड़े बोल: कहा- बाबा साहब ने खत्म किया राजा-रानियों का राज, अब नोट और शराब से होता है कब्जा
- Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत 36 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…
- रेस्टॉरेंट में 21 वर्षीय युवती की हत्या: सहकर्मी ने पेट में चाकू से किए 4 वार, दिल दहला देने वाली वारदात CCTV में कैद

