Jaipur Spa Center Raid: राजधानी जयपुर में स्पा सेंटरों की जांच के लिए चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बजाज नगर थाना क्षेत्र में एक थाई स्पा सेंटर पर छापा मारा। 27 सितंबर 2026 को टोंक पुलिया के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन मिलने पर 14 महिलाओं और 5 पुरुषों समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई जयपुर पूर्व पुलिस की टीम ने की।

पहले दी गई थी नियमों की जानकारी
पुलिस के अनुसार बजाज नगर थाना क्षेत्र में संचालित सभी स्पा सेंटरों के संचालकों को पहले ही पुलिस आयुक्तालय की गाइडलाइन के नियमों की जानकारी दी गई थी। उन्हें नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में स्पा सेंटरों की जांच शुरू की। इसी दौरान टोंक पुलिया के पास स्थित थाई स्पा सेंटर पर औचक निरीक्षण किया गया।
14 युवतियों समेत 19 गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में पुलिस आयुक्तालय की गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन मिला। इसके बाद मौके से 14 महिलाओं और 5 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी 19 लोगों के खिलाफ BNSS की धारा 170 के तहत औपचारिक गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
डीसीपी रंजीता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई जयपुर पूर्व पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व पारसमल जैन और सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन में टीम गठित की गई थी। बजाज नगर थानाधिकारी रामधन डोभाल के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर पर कार्रवाई की।
आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान
जयपुर पुलिस ने कहा है कि अवैध और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की ओर से स्पा सेंटरों की चेकिंग भी आगे जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि संचालित हो रही है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। इसके लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9530425862 जारी किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- मक्का में दो बांग्लादेशियों को फांसी पर ढाका ने सख्त रूप अपनाया, सऊदी से पूछे 6 सवाल
- दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 948 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Today’s Top News: डबल मर्डर केस का खुलासा, खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, धर्मांतरण पर बवाल, दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, दशहरा मेले में अचानक उतरा अमित शाह का हेलीकॉप्टर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, कल BJP करेगी पुतला दहन
- विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी और रोटरैक्ट क्लब की खास पहल: जागरूकता रैली निकाल टीकाकरण के महत्व के प्रति लोगों को किया जागरूक, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन
