Jaipur Terrorist Arrest: जयपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी एक महिला स्लीपर सेल को एटीएस ने दबोचा है। बबीता धाकड़ नाम की यह महिला अब खदीजा बन चुकी थी।

सूत्रों के मुताबिक, बबीता पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थी। उसे भारत विरोधी भड़काऊ वीडियो दिखाए जाते थे। धीरे-धीरे उसका पूरी तरह ब्रेनवाश कर दिया गया। इतना ही नहीं, उसने ऑनलाइन कलमा पढ़कर अपना नाम बदलकर खदीजा रख लिया था। यह सब जैश की नई और खतरनाक रणनीति का हिस्सा है।
जांच में पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद भारत में जमात-उल-मुमिनात नाम से एक महिला विंग खड़ी कर रहा था। बबीता इसी का हिस्सा थी। उसके मोबाइल की जांच हुई तो होश उड़ गए। उसमें दुनिया धोखेबाज नाम से एक फेसबुक अकाउंट मिला। प्रोफाइल फोटो में हथियारों का जखीरा था। फेसबुक पर 370 दोस्त थे, जिनमें से ज्यादातर पाकिस्तान और अन्य देशों के हैं। एक अकाउंट पर तो जैश का झंडा तक लगा हुआ था।
बबीता के पिता लालाराम धाकड़ पहले गंगापुर सिटी की कर्मचारी कॉलोनी में रहते थे। वे खादी विभाग में काम करते थे। कुछ साल पहले उन्होंने मकान बेच दिया और पूरा परिवार जयपुर शिफ्ट हो गया। बबीता की ससुराल हिंडोन में है, लेकिन पति से विवाद और तलाक की प्रक्रिया के चलते वह काफी समय से जयपुर में ही रह रही थी।
एटीएस को उसके मोबाइल से दो सिमकार्ड मिले हैं। वाट्सएप पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नंबरों से चैटिंग और कॉल का ब्योरा मिला है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बबीता ने इस दौरान भारत के अंदर किन-किन लोगों को टारगेट किया था या क्या कोई बड़ी साजिश रची जा रही थी। बबीता से पूछताछ में कई और बड़े चेहरों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
