Jaisalmer MD Drug Smuggling: जैसलमेर शहर में मादक पदार्थों की सप्लाई के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 23 अगस्त को रामगढ़ बाईपास के पास संदिग्ध टोयोटा ग्लांजा कार को रोककर तलाशी ली। इसमें मोती सिंह के कब्जे से 22 ग्राम MD मादक पदार्थ, बिक्री से जुटाए गए करीब 12,500 रुपये और कार बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब एक साल से छोटे स्तर पर MD की सप्लाई कर रहा था।

छोटे पैकेट बनाकर गलियों में हो रही थी सप्लाई
शहर कोतवाल प्रेमाराम के अनुसार, जैसलमेर में पहले बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के बाद तस्करों ने अपना तरीका बदल लिया था। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि अब MD की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर शहर की अलग-अलग गलियों में सप्लाई की जा रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम और जिला विशेष टीम को सूचना जुटाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोका
23 अगस्त को पुलिस टीम रामगढ़ बाईपास की तरफ एरिया गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रुकवाया। तलाशी के दौरान मोती सिंह के कब्जे से 22 ग्राम MD बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया।
करीब एक साल से सक्रिय था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। हालांकि, वह करीब एक साल से जैसलमेर शहर में सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि आरोपी छोटे तस्करों को करीब एक-एक ग्राम की पुड़ियां बनाकर MD सप्लाई करता था। कार्रवाई में मादक पदार्थ बेचकर जुटाई गई करीब 12,500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
अब सप्लाई नेटवर्क की होगी जांच
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस MD की सप्लाई के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने पर है। शहर कोतवाल प्रेमाराम ने जैसलमेर के लोगों से भी अपील की है कि शहर की छोटी गलियों और थड़ियों पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- दशहरे पर कैसे जलेगा रावण? 100-100 फीट के पुतले बनाने वाला कारीगर कर गया बड़ा खेला!
- Delhi News Brief: दिल्ली में BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद; कांग्रेस की महारैली का व्यापारियों ने विरोध किया
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ के मृतकों में 6 की हुई पहचान, अमित शाह पीड़ितों से कर सकते हैं मुलाकात
- 44 तोला सोना… साढ़े तीन किलो चांदी! मां अंबे के श्रृंगार की भव्यता ऐसी कि देखते रह जाएंगे आप, सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस का पहरा!
- CM नायब सैनी का बड़ा लक्ष्य, हरियाणा में 5 साल में 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
