जालंधर. राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भज्जी के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों ने मोर्चा खोल दिया है. खबर है कि बड़ी संख्या में प्रदर्शन में लोगों ने हिस्सा लिया है. इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. अपनी मांगो को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है. ऐसे में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.
खबर है कि हालात को देखते हुए भज्जी के घर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है. आंदोलन में बैठे लोगों का कहना है कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मांग भत्ता और पेंशन स्कीम को लागू करने का वादा किया था. ऐसे में 12 साल से भाजपा को सत्ता में आए हो गए, लेकिन मांग भत्ता में बढ़ौतरी नहीं की गई. केंद्र सरकार की ओर 60 और 40 के अनुपात पर वर्करों को सिर्फ 2700 रुपए दिए जा रहे है. ऐसे में नशा मुहिम, मावां धीयां सत्कार योजना सहित अन्य स्कीमों का काम करवाया जा रहा है.
आरोप है कि गलत पेंशन ली गई और उसमें आगंनबाड़ी वर्करों की पेंशन काटने के आदेश दे दिए गए. इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों पर पर्चा दर्ज किया गया और लाठीचार्ज किया गया. ऐसे में कोई भी सुपरवाइजर, सीडीपीओ द्वारा मदद नहीं की गई. यही कारण है कि केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है.
वहीं पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए महिलाओं ने कहा कि संगरूर में उनके वर्करों द्वारा शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा था. ऐसे में सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया. उन्होंने पंजाब सरकार को भी चेतावनी दी है कि आने वाले चुनावों में वह झाड़ू को तिला-तिला कर देंगे, ऐसे में उन्होंने केंद्र के साथ पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है.
- सर्व पितृ अमावस्या: जिन पितरों की तिथि न हो ज्ञात, वे करें यह विशेष उपाय; खुशी-खुशी होगी पितरों की विदाई…
- भ्रम की नाव पर सवार होकर राहुल-अखिलेश और… डिप्टी CM केशव मौर्य का तीखा हमला, चुनाव में गड़बड़ी पर कही बड़ी बात
- हरभजन सिंह भज्जी के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का हल्ला बोल, भारी पुलिस फोर्स तैनात; केंद्र-पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- रिश्तेदारी से लौट रहे बुजुर्ग का नहर में मिला शव, शौच के बाद पानी छूने के दौरान पैर फिसला और…
- तिरहुत स्नातक: RJD की रश्मि गौतम ने भरा पर्चा, आशीर्वाद सभा में उमड़ी भीड़ ने किया जीत का दावा

