जालंधर: जालंधर कैंट में दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आर्मी की ट्रक के चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई है. छात्रा 5वीं की छात्रा थी जो कैंट के अधीन आते केवी-4 स्कूल में पढ़ती थी.
खबर है कि छात्रा बस का इंतजार कर रही थी कि अचानक आर्मी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है. घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और परिजनों को दी गई है.जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी,जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था. वहीं पायल भी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी.
इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा. ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे. पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया. मृतक के पिता ने कहा कि बच्चों ने आर्मी ट्रक चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने कुछ नहीं सुना और बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई. इस घटना को लेकर पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है.
वहीं इस घटना से हर कोई स्तब्ध है. बच्ची के परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूटा है. सभी का रो रो कर हाल बुरा है, बच्ची के पिता ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग की है.
- बड़ी खबर : बीजापुर से रायपुर जा रही बस पलटी, 5 लोगों की हालत गंभीर
- पहली मंजिल पर बेसुध मिली बच्ची के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा: जानिए स्कूल प्रबंधन पर किन धाराओं में दर्ज हुआ केस
- ‘विदेशी धरती पर चुपके से मुलाकात’, PM मोदी बोले- विपक्ष रच रहा देश तोड़ने की साजिश
- Bihar Top News 31 oct 2026: निर्दलीय चुनाव जीतने वाले दो MLC बीजेपी में शामिल, भाई बन कर रह रहे प्रेमी का मिला शव
- डेयरी प्लस योजना में घोटाला: गहने गिरवी रखकर किसान ने जमा किए 1.47 लाख, मिली कम दूध देने वाली भैंस, हितग्राहियों को बंधक बनाने पर उठे सवाल!

