जालंधर: जालंधर में दो अपराधियों ने पुलिस से बचने के लिए जो किया उसे सुन कर आप भी चकित रह जाएंगे. कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को दो वांछित आरोपियों अमन और फतेह को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जालंधर कचहरी कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग से छलांग लगाकर भागने की कोशिश कर रहे थे, नीचे गिरने से दोनों की टांगों में गंभीर चोटें आईं.
मामला जालंधर कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा है. यह दोनों आरोपी कई दिन से फरार थे, जिसके पुलिस को FIR नंबर 84/2 में दोनों आरोपियों की काफी समय से तलाश थी. यह मामला आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने से संबंधित बताया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि अमन और फतेह किसी पुराने मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट परिसर पहुंचे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की.
पुलिस से बचने के लिए लगाई छलांग
पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन इसमें वह सफल नहीं रहे. पुलिस से बचने के लिए उन्होंने कोर्ट बिल्डिंग से छलांग लगा दी. नीचे गिरने से दोनों घायल हो गए और उनकी टांगों में गंभीर चोटें आईं. इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.इलाज के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
- IND vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

