जालंधर। जालंधर में हो रही बारिश का असर अब जर्जर बिल्डिंग में नजर आने लगा है। शनिवार को जोन-ए के अधीन आते लक्कड़ बाजार, केसरगंज मंडी के साथ लगते इलाके में जर्जर बिल्डिंग गिर गई। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद साइट पर पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को रोड से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी ओर निगम की लापरवाही भी सामने आई जहां शहर की कई जर्जर बिल्डिंग का ना तो कोई दौरा किया गया ना ही इसकी हालत को लेकर कोई नोटिस चस्पा किया गया है।
इस तरह के कई हादसे पुराने शहर के इलाके में हर साल बारिश में इस तरह की खतरनाक घटना घटती है।। 2 जुलाई को भी बारिश के बाद दाल बाजार के नजदीक कच्ची गली में अनसेफ डिक्लेयर की गई बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा गिरने से हो चुकी है जिसे लेकर आसपास रहने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है लेकिन इस मामले में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के पास सिर्फ नोटिस जारी करने का जवाब है।
शहर के कई ऐसे इलाके है जहां ऐसी खतरनाक स्थिति बन सकती है लेकिन अफसोस कार्यवाही तब तक नहीं होती है जब तक वहां कुछ अनहोनी ना हो।
- मारपीट से आहत युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
- CM मान ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रवेश को कहा- “तालिबानी रवैया”, घटना की करी कड़ी निंदा
- पप्पू यादव बोले, राहुल-प्रियंका की हत्या की साजिश, मोदी-शाह को देश छोड़ने तक की दे डाली चेतावनी!
- खरखौदा को औद्योगिक पहचान दिला रही मोदी-नायब सरकार, हुड्डा पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
- Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले रांची में सफाई व्यवस्था पर संकट, 2 हजार सफाईकर्मी करेंगे हड़ताल

