जालंधर: जालंधर में एक्साइज विभाग की रेड पड़ी है, जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची वहां हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि थाना 4 के अधीन आते मकखदूम पुरा में स्थित घर पर एक्साइज विभाग की टीम ने रेड डाली है. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही हुई है, जिसमें अवैध शराब का मामला था, लेकिन जांच के दौरान शराब बरामद नहीं हुई.
जानकारी मिली है यह कार्रवाई एक्साइज इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह की अगवाई में की गई. टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब बिक्री और सप्लाई की जाती है. इस दौरान पुलिस ने मोनू घई पुत्र मोहिंदर घई के घर पर रेड की गई. जैसे ही एक्साइज विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मोनू घई के घर में दबिश हड़कंप मच गया.
पुलिस को देख कर सभी चौक गए. पुलिस टीम ने घर और गोदाम की तलाशी ली, लेकिन दोनों जगह से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. मोनू घई दुकान चलाता है. इस कार्रवाई के दौरान घर के अन्य लोग भी मौजूद थे. पुलिस घर और गोदाम की बारीकी से जांच की लेकिन वहां शराब जैसा कुछ नहीं मिला.
- खबर का असर : बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी राहत, सीएम साय ने स्वीकृत किए 12 लाख रुपए
- भोलेनाथ चलाएंगे भाप इंजन, गणपति बनेंगे गार्ड! विदिशा के मोहनगिरी तिराहे पर दिखेगी अनोखी झांकी
- UP Scholarship Big Update: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ी छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सीमा
- WhatsApp पर परिचित की DP लगाकर पैसे मांग रहे साइबर ठग, कैथल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- नाक से खून, टूटे पैर और जिस्म पर घाव… लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ रातों-रात गायब हुई प्रेमिका, जानें मामला

