जालंधर। पंजाब में लगातार फायरिंग की घटना सामने आ रही है। जालंधर-फगवाड़ा के एक गांव में देर रात बड़ी वारदात हुई, जहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू दरवेश के घर पर गैंगस्टरों ने जमकर फायरिंग की। दोनों बाइक में आए थे और दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बड़ी बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी 5 करोड़ रुपये फिरौती के लिए चिट्ठियां फेंककर फरार हो गए। इस घटना के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्या कारण है कि इस तरह की घटना घटी है।
यह घटना उस समय की है जब रात को सभी सोए हुए थे। रात करीब 1 बजे हुई गोली चलने की आवाज आई। गांव के सरपंच और दलजीत राजू के करीबी ने बताया कि हमलावरों ने 45 बोर की आधुनिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की। पुलिस को मौके से लगभग 16 खोल मिले हैं। CCTV फुटेज में आरोपी बार-बार मैगज़ीन बदलते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

कागज में ‘राजा काला गैंग’ का नाम लिखा है और ‘5 करोड़’ की मांग की है। पुलिस ने सभी चिट्ठियां और खोल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। SHO सदर और पूरी पुलिस टीम ने आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जबकि एसपी फगवाड़ा ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
- पेट दर्द हुआ तो अस्पताल पहुंची किशोरी, जांच में खुला ऐसा राज कि डॉक्टर भी रह गए हैरान; मृत बच्चे को दिया जन्म
- JPSC Paper Leak: जेपीएससी पेपर लीक मामले में SIT का एक्शन, 2 सफल सगे भाई गिरफ्तार, 20 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ
- कॉकरोचों ने दिल्ली एसीपी विवेक भगत के खिलाफ खोला मोर्चाः महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ मामले में FIR की मांग की, दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी
- US ने ईरान के दो राजनयिकों को बाहर का रास्ता दिखाया, UN महासभा खत्म होने के बाद भी वहीं रुके रहे
- SKMCH कैंपस में जीएनएम छात्रा की आत्महत्या की कोशिश, वार्डन पर गंभीर आरोप और जांच कमिटी गठित
