जालंधर। पंजाब में लगातार फायरिंग की घटना सामने आ रही है। जालंधर-फगवाड़ा के एक गांव में देर रात बड़ी वारदात हुई, जहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू दरवेश के घर पर गैंगस्टरों ने जमकर फायरिंग की। दोनों बाइक में आए थे और दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बड़ी बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी 5 करोड़ रुपये फिरौती के लिए चिट्ठियां फेंककर फरार हो गए। इस घटना के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्या कारण है कि इस तरह की घटना घटी है।
यह घटना उस समय की है जब रात को सभी सोए हुए थे। रात करीब 1 बजे हुई गोली चलने की आवाज आई। गांव के सरपंच और दलजीत राजू के करीबी ने बताया कि हमलावरों ने 45 बोर की आधुनिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की। पुलिस को मौके से लगभग 16 खोल मिले हैं। CCTV फुटेज में आरोपी बार-बार मैगज़ीन बदलते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

कागज में ‘राजा काला गैंग’ का नाम लिखा है और ‘5 करोड़’ की मांग की है। पुलिस ने सभी चिट्ठियां और खोल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। SHO सदर और पूरी पुलिस टीम ने आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जबकि एसपी फगवाड़ा ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
- रेखा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ींः दिल्ली सीएम के भगवान हनुमान जी मामले में कोर्ट ने Delhi Police से मांगी रिपोर्ट
- ओमान में 130 से ज्यादा भारतीय लड़कियां फंसी; सांसद की मदद से लौटीं 2 पंजाबी लड़कियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
- अपहरण से लेकर कथित अफीम केस तक… 9 साल पुराने मामले में इंस्पेक्टर समेत 4 का सरेंडर
- बेशर्म पाकिस्तान का बेबाक बोल! फ्लाईदुबई की घटना को ‘फर्जी’ बताया, कहा- बिल्कुल कॉमेडी फिल्म जैसी
- एमपी से विदा हुआ मानसून: सामान्य से 4% कम गिरा पानी, इन जिलों में कोटा फुल; जानें अपने जिले का हाल
